जिला

स्थगित हुए समाधान शिविरों के लिए तिथि में आंशिक संशोधन

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर - सुशासन तिहार के अंतर्गत कलेक्टर के मार्गदर्शन में 05 से 31 मई 2025 तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विकासखण्ड बलरामपुर में 05 मई 2025 को हाई स्कूल मैदान डौरा में शिविर आयोजित किया गया था। उक्त शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब उक्त शिविर 26 मई 2025 को हाई स्कूल मैदान डौरा में आयोजित किया है। इसी प्रकार नगर पालिका बलरामपुर में 06 मई को ऑडिटोरियम भवन बलरामपुर में शिविर आयोजित किया गया था। उक्त शिविर 27 मई को ऑडिटोरियम भवन बलरामपुर में आयोजित किया गया है। नगपालिका रामानुजगंज में 20 मई को लरंगसाय टाउन हाल में शिविर आयोजित किया गया था। उक्त शिविर अब 29 मई 2025 को लरंगसाय टाउन हाल में आयोजित किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image