*जी. एल. डी.पब्लिक स्कूल खैरताल में हर्षोल्लास से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने बांधा समां* बिहान छत्तीसगढ़
रिगनी/खरौद
जी. एल. डी.पब्लिक स्कूल, खैरताल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास, उमंग और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भारतीय संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन लालन प्रसाद देवांगन एवं श्रीमती गुलाब बाई देवांगन रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डायरेक्टर पंकज कुमार देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मार्गदर्शन विद्यालय के प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने किया।
जन्माष्टमी के अवसर पर नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कृष्ण-राधा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक रूप में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा, मनमोहक प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास ने अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
वहीं कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। गोविंदा की टोलियों ने उत्साह और जोश के साथ मटकी फोड़ने का प्रयास किया। विद्यार्थियों और दर्शकों ने तालियों एवं जयकारों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।
इस दौरान कक्षा आठवीं एवं नौवीं की छात्राओं ने रंगमंचीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं कक्षा चौथी एवं पांचवीं की छात्राओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, टीम भावना तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति गीत, संगीत, नृत्य और श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।