*पेट में चाकू के गंभीर वार से घायल 32 वर्षीय मरीज का सफल ऑपरेशन*
रिगनी / खरौद
मां शबरी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल शिवरीनारायण में चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय मरीज का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने उसकी जान बचाने में सफलता हासिल की। मरीज के पेट, छाती और पीठ में चाकू के गंभीर वार से चोटें आई थीं। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने पर सर्जन डॉ. सूर्य प्रकाश ने तत्काल मरीज की जांच कराई।
सीटी स्कैन में पेट के अंदर आंतों में गंभीर चोट एवं क्षति सामने आई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिना समय गंवाए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया डॉ. सूर्य प्रकाश के नेतृत्व में चिकित्सकों और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की टीम ने करीब दो घंटे तक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान पेट के अंदर चाकू के वार से हुई गंभीर चोटों का उपचार किया गया।
सफल ऑपरेशन के बाद मरीज को संक्रमण और अन्य संभावित जटिलताओं से बचाने के लिए करीब पांच दिनों तक ICU में रखकर लगातार निगरानी की गई। इस दौरान डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम मरीज की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रही।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उपचार के बाद मरीज की हालत में लगातार सुधार हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुका है। डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि गंभीर चोटों के मामलों में मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना और तत्काल उपचार शुरू करना बेहद जरूरी होता है।
इस मामले में समय पर जांच, तत्काल ऑपरेशन और विशेषज्ञ टीम के प्रयास से मरीज की जान बचाने में सफलता मिली। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मां शबरी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आधुनिक जांच सुविधाओं, आपातकालीन उपचार और अनुभवी चिकित्सकीय टीम के माध्यम से मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।