अवरीद की बेटी हेमपुष्पा धीवर ने UGC-NET में लहराया सफलता का परचम
164 अंक और 90.7072129 पर्सेंटाइल के साथ Assistant Professor व Ph.D. Admission के लिए पात्र—धीवर समाज में खुशी की लहर
जांजगीर-चांपा
ब्लॉक नवागढ़ ग्राम पंचायत अवरीद निवासी बहन हेमपुष्पा धीवर, पिता श्री बसंत धीवर ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने माता-पिता, परिवार एवं पूरे धीवर समाज का गौरव बढ़ाया है।
हेमपुष्पा धीवर ने कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विषय से UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्राप्त स्कोरकार्ड के अनुसार उन्होंने 164 अंक प्राप्त करते हुए 90.7072129 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इस सफलता के साथ वे Assistant Professor एवं Ph.D. Admission के लिए पात्र हुई हैं।
हेमपुष्पा की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ धीवर समाज में भी हर्ष का माहौल है। छग युवा धीवर समाज ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि समाज के युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
शिक्षा के क्षेत्र में हेमपुष्पा की यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और लगन का परिणाम है, बल्कि यह उन बेटियों के लिए भी संदेश है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
छग युवा धीवर समाज की ओर से बहन हेमपुष्पा धीवर एवं उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
“बेटी की सफलता, समाज की नई पहचान—हेमपुष्पा धीवर ने बढ़ाया धीवर समाज का मान।” ????????