बुडेना–भैंसमुड़ी मार्ग को मिली बड़ी सौगात
बिहान दैनिक न्यूज़ की लगातार खबरों का असर
ज़िला जांजगीर
चांपा ब्लॉक नवागढ़
बुडेना से भैंसमुड़ी मार्ग, जो बरसात के दिनों में कीचड़ से लथपथ होकर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना रहता था, अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत होने की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
बिहान दैनिक न्यूज़ द्वारा इस जर्जर मार्ग की समस्या को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता रहा। आखिरकार शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर गया और भैंसमुड़ी बुडेना मार्ग के निर्माण की दिशा में स्वीकृति मिली है।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बरसात में कीचड़ और फिसलन से जूझने वाले लोगों को अब बेहतर सड़क की सुविधा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने सड़क की समस्या को लगातार उठाने के लिए बिहान दैनिक न्यूज़ का आभार जताया है।
खबर का असर—जनता की आवाज बनी बिहान दैनिक न्यूज़।