जिला

सलखन प्राइमरी स्कूल समय से पहले स्कूल में ताला, बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़—जवाबदार कौन?* आज दिनाँक 25 तारीख़ दिन मंगलवार को स्कूल में समय से पहले ताला

जांजगीर-चांपा/ब्लॉक नवागढ़

के गांव सलखन प्राइमरी स्कूल बच्चों की शिक्षा को लेकर शासन-प्रशासन बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन नवागढ़ विकासखंड के ग्राम सलखन प्राइमरी  स्कूल में समय से पहले बंद होने का मामला इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ग्रामीणों के अनुसार स्कूल संचालन के निर्धारित समय के दौरान ही विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा मिला। ऐसे में सवाल उठता है कि जब स्कूल के समय पर ही ताला लग जाए तो बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा?

इस मामले में जिम्मेदारी आखिर किसकी है—स्कूल प्रबंधन की, संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की, जिला शिक्षा अधिकारी की या स्थानीय स्तर पर किसी मिलीभगत की?

सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं यदि विद्यालय निर्धारित समय से पहले बंद हो रहे हैं तो यह व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करता है या फिर स्कूल में लगे ताले की तरह जवाबदेही पर भी ताला लगा रहता है।

सबसे बड़ा सवाल:
???? स्कूल समय से पहले बंद क्यों था?
???? बच्चों की पढ़ाई का नुकसान कौन भरेगा?
???? निरीक्षण की जिम्मेदारी वाले अधिकारी क्या कर रहे हैं?
???? क्या मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी?

Leave Your Comment

Click to reload image