"छत्तीसगढ़ के जशपुर में जबरन धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला !
होली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज की हिंदू छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, हिंदू संगठनों में उबाल!"...
जशपुर। /
छत्तीसगढ़ के शांत और सुरम्य इलाके जशपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। जिले के प्रतिष्ठित होली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी की एक हिंदू छात्रा ने कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर विंसी जोसफ पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और नन बनने का दबाव डालने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। छात्रा ने कहा कि जब उसने इस दुष्प्रयास का विरोध किया, तो उसे हॉस्टल से बाहर निकाल दिया गया और परीक्षा से वंचित करने की कोशिश की गई।
छात्रा का दावा है कि वह कॉलेज में फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने के महज तीन महीने बाद से ही टारगेट की जा रही थी। फाइनल ईयर तक आते-आते यह उत्पीड़न अपने चरम पर पहुंच गया। 1 अप्रैल को उसे सीधे हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।