जिला

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन प्रक्रियाओं की तिथि निर्धारित

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर - छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) की पात्रता रखते हैं, उनके लिए शिक्षा सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप डॉट इन पर ऑनलाईन की जा रही है। जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों से नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन चरणों में लिया जाएगा। प्रथम चरण में विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्राप्ति तिथि 31 मई 2025 तक निर्धारित की गई है तथा स्वीकृति एवं डिसबर्स के लिए शासकीय संस्थाओं में 07 जून 2025 तक एवं अशासकीय संस्थाओं में 10 जून 2025 तक तिथि निर्धारित की गई है।

द्वितीय चरण में विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्राप्ति तिथि 31 अगस्त 2025 तक निर्धारित की गई है तथा स्वीकृति एवं डिसबर्स के लिए शासकीय संस्थाओं में 07 सितंबर 2025 तक एवं अशासकीय संस्थाओं में 10 सितंबर 2025 तक तिथि निर्धारित की गई है। तीसरे चरण में विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्राप्ति तिथि 30 नवंबर 2025 तक निर्धारित की गई है तथा स्वीकृति एवं डिसबर्स के लिए शासकीय संस्थाओं में 15 दिसंबर 2025 तक एवं अशासकीय संस्थाओं में 20 दिसंबर 2025 तक तिथि निर्धारित की गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों से नवीन आवेदन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी तीन चरणों में लिया जाएगा। प्रथम चरण में विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्राप्ति तिथि 31 अगस्त 2025 तक निर्धारित की गई है तथा स्वीकृति एवं डिसबर्स के लिए शासकीय संस्थाओं में 07 सितंबर 2025 तक एवं अशासकीय संस्थाओं में 10 सितंबर 2025 तक तिथि निर्धारित की गई है। द्वितीय चरण में विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्राप्ति तिथि 30 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है तथा स्वीकृति एवं डिसबर्स के लिए शासकीय संस्थाओं में 07 अक्टूबर 2025 तक एवं अशासकीय संस्थाओं में 10 अक्टूबर 2025 तक तिथि निर्धारित की गई है।

तीसरे चरण में विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्राप्ति तिथि 30 नवंबर 2025 तक निर्धारित की गई है तथा स्वीकृति एवं डिसबर्स के लिए शासकीय संस्थाओं में 15 दिसंबर 2025 तक एवं अशासकीय संस्थाओं में 20 दिसंबर 2025 तक तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् उक्त पाठ्यक्रमों हेतु शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जायेगा एवं ड्राफ्ट प्रपोजल, सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image