जिला

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

 बलरामपुर जिले में बुधवार को मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। वाड्रफनगर विकासखंड के मझौली, जोगियानी और सुलसूली गांव में तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। इस दुखद हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जनों मवेशी भी इसकी चपेट में आ गए।


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मझौली निवासी 11 वर्षीय दयाराम अगरिया, जोगियानी निवासी 30 वर्षीय श्रीराम पण्डो और उनके 13 वर्षीय पुत्र रोहित पण्डो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त ये लोग अपने खेत और आसपास के क्षेत्र में काम कर रहे थे। बिजली गिरने की आवाज और रोशनी से आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए।

घटना में चार मवेशी और 12 बकरियों की भी मौत हो गई, वहीं कुछ अन्य मवेशी घायल हो गए हैं। सुलसूली गांव में एक फेरीवाला भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिसे घायल अवस्था में वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image