जिला

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का मशाल जुलूस:मनेंद्रगढ़ में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन,

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम मशाल जुलूस निकाला। यह प्रदर्शन जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित मारपीट और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निकले जुलूस में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस दीनदयाल चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचा। हाथों में मशाल लेकर निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इस्तीफा नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। नेताओं ने छात्र हितों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image