जिला

सूरजपुर के सरकारी अस्पताल में स्टाफ की शराब-चिकन पार्टी,

सूरजपुर

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल में शराब और चिकन पार्टी का मामला सामने आया है। फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय अपने अन्य साथियों के साथ ड्यूटी के दौरान एक कमरे में पार्टी करते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मामले में CMHO डॉ. कपिल देव पैकरा ने फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उनका कहना है कि मामले में विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यह मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी का है।

जानकारी के मुताबिक, फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा मंगलवार (21 जुलाई) को अपने साथियों के साथ अस्पताल के एक कमरे में शराब और चिकन पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय समेत चार लोग कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि टेबल पर डिस्पोजल गिलास, शराब, मुर्गा और सिगरेट का डिब्बा दिखाई दे रहा है। सवाल-जवाब करने पर सभी धीरे-धीरे कमरे से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा-स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. कपिल देव पैकरा ने फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image