जिला

समाधान शिविर तिथि में संशोधन

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर - सुशासन तिहार के अंतर्गत कलेक्टर के मार्गदर्शन में 05 से 31 मई 2025 तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड रामचन्द्रपुर में 07 मई 2025 को हाई स्कूल मैदान सनावल में शिविर आयोजित किया गया था। उक्त शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब उक्त शिविर 22 मई 2025 को कन्या हाई स्कूल मैदान सनावल में आयोजित किया है। जिसमें त्रिशुली, पचावल, सनावल, कामेश्वरनगर, धवली, झारा, कुसफर, सेमरवा, इन्द्रावतीपुर, मिनवाखाड़ एवं आनंदपुर के ग्रामीण शामिल होंगे।

इसी प्रकार विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम बगरा एवं नवाडीह में आयोजित शिविर के तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। पंचायत भवन बगरा में 23 मई 2025 को शिविर आयोजित किया गया था। अब उक्त शिविर 21 मई 2025 को आयोजित किया गया है, जिसमें बगरा, बानापती, चुंगरा, लोधा, लावा एवं चाकी के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार पंचायत भवन मैदान नवाडीह में 21 मई को शिविर का आयोजन किया गया था। अब उक्त शिविर 23 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा। जिसमें नवाडीह, पलगी, मरमा, त्रिकुण्डा, राधानगर, विशालपुर, धरमी, कृष्णनगर, धमनी, बलरामपुर गरगोड़ी के ग्रामीण शामिल होंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image