जिला

विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है भाजपा सरकार- बिनोद भारद्वाज.. सारंगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे पीएम औऱ मुख्यमंत्री किया पुतला दहन..

सारंगढ़।
केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न जांच एवं प्रशासनिक एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को सारंगढ़ मुख्यालय में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल की हालिया गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
​यह विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार और सारंगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री ताराचंद देवांगन जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

​छवि धूमिल करने की हो रही है साजिश- बिनोद 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस बिनोद भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय और राज्य की जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर जानबूझकर कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। श्री भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और प्रताड़ित करने की यह साजिश लोकतंत्र के खिलाफ है।

ताराचंद देवांगन के नेतृत्व मे पुतला दहन -

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित और द्वेषपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी इस दमनकारी नीति के सामने झुकने वाली नहीं है।
​सड़कों पर उतरी कांग्रेस
पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI) और सभी अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का यह सिलसिला बंद नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में और भी उग्र एवं वृहद जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image