शहीद राम कुमार कश्यप शासकीय विद्यालय में संकुल स्तरीय विद्यालय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
ग्राम महंत स्थित शहीद रामकुमार कश्यप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महंत में संकुल स्तरीय विद्यालय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नेता प्रतिपक्ष माननीय नारायण चंदेल जी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार साहू जी (सभापति, जांजगीर-चांपा), देवेश सिंह जी (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत नवागढ़ रंजन कौशले जी (समर्थ सिंह अध्यक्ष, भाजपा मंडल नवागढ़), ग्राम पंचायत महंत के सरपंच श्री छतराम कश्यप जी, उपसरपंच श्री इंगलेश सिंह जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य श्री संतोष कश्यप जी, श्री रघुनाथ राठौर सर, श्री धनंजय राठौर सर, शुक्ला सर, राजपूत सर, सूर्यवंशी सर, विनीता जायसवानी मैडम, वर्षा पैंकरा मैडम, रजनी साहू मैडम, सिंह सर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
इसके साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के पदाधिकारीगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें बिलासपुर संभाग महासचिव ललित बरेठ , संयुक्त सचिव विजय यादव जी शिक्षक विजय प्रधान जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पहार एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया।
विद्यालय परिसर की सुंदरता, चारों ओर फैली हरियाली, पेड़ों की छाया, अनुशासित वातावरण एवं विद्यार्थियों के व्यवहार को देखकर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने विद्यालय की सराहना की और विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
अपने उद्बोधन में माननीय नारायण चंदेल जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें सदैव सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में निरंतर परिश्रम करेंगे, तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाएं”। उन्होंने कहा कि पेड़ धरती की धरोहर हैं, प्रकृति की सुंदरता हैं, जल स्तर बढ़ाने में सहायक हैं और “जल है तो कल है” का संदेश आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सभापति राजकुमार साहू जी ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के प्रति अपनी पूर्व घोषणा को दोहराते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में ब्लॉक टाइल्स लगवाने की जो उनकी मंशा है, उसे वे शीघ्र पूर्ण कराने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने विद्यालय के विकास हेतु हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुस्तक वितरण भी किया गया। विद्यालय प्रवेश उत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में पूछा गया, जिस पर बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी, वकील, आईएएस अधिकारी आदि बनने की अपनी इच्छाएं व्यक्त कीं। सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय की आवश्यकताओं को भी अतिथियों के समक्ष रखा गया। इसमें प्रमुख रूप से विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवाल निर्माण, स्कूल भवन की मरम्मत तथा नए भवन निर्माण की मांग शामिल रही। अतिथियों ने विद्यालय की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे विद्यालय के विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
समापन अवसर पर सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों चने इस कार्यक्रम को अत्यंत सफल और प्रेरणादायी बताया। विद्यालय प्रवेश उत्सव ने बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास एवं भविष्य के प्रति नई प्रेरणा का संचार किया।
और ग्राम पंचायत सरपंच एवम राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध में नियंत्रण ब्यूरो के तरफ़ से टॉप 10 बच्चों को पुरस्कृत किया गया