जिला

शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ के सामने बढ़ता अतिक्रमण, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ के सामने एक बेजा कब्जाधारी द्वारा अधूरे जीवी निर्माण को धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जैसे ही संबंधित अधिकारियों की नजर हटती है, अतिक्रमण का दायरा और बढ़ने लगता है।
यह स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है। यदि शासकीय भूमि पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है, तो जिम्मेदार विभाग द्वारा समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? क्या अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी, या उन्हें इसी तरह खुली छूट मिलती रहेगी?
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave Your Comment

Click to reload image