जिला

एनएचआरसीसीबी रायगढ़ टीम ने भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए जल सेवा का सराहनीय कार्य

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध में नियंत्रण ब्यूरो दिनांक 21/06/2026 को भीषण गर्मी को देखते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो, रायगढ़ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अजमानी जी के सहयोग से एक सराहनीय जनसेवा अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत जिन स्थानों पर पानी की सुविधा उपलब्ध है, वहां गौवंश एवं सड़कों पर घूमने वाले श्वानों (डॉग्स) के लिए पानी पीने हेतु कोटना (जलपात्र) रखवाए गए, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
यह कार्य कलेक्ट्रेट के पीछे, ओवर ब्रिज के नीचे, छातामुड़ा, टाटा शोरूम के सामने, उड़ीसा रोड, बोईरदादर तथा गुरु कृपा स्टोर के सामने सहित विभिन्न स्थानों पर किया गया। जलपात्रों को पिकअप वाहन के माध्यम से पहुंचाकर स्थापित करने की व्यवस्था पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान संभाग सलाहकार श्रीमती पूनम द्विवेदी द्वारा की गई।
इस पुनीत कार्य में राधे राणा, सुरेश शर्मा एवं विवेक सिंह राजपूत ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा किया गया यह प्रयास मानवता, जीव दया एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो समाज को पशु-पक्षियों एवं निराश्रित जीवों के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देता है।

Leave Your Comment

Click to reload image