जिला

सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन,दिव्यांगजनों को मिला सहारा

राजेश साहू ब्यूरो, जिला-एमसीबी

एमसीबी/17 मई 2025/ ग्राम पंचायत नागपुर में 16 मई 2025 को सुशासन तिहार समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक सीधे पहुंचाना था। विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए यह शिविर सहायक सिद्ध हुआ। समाज कल्याण विभाग मनेन्द्रगढ़ द्वारा पूर्व में प्राप्त आवेदनों की जांच कर पात्र पाए गए दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में कुल 7 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 1 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर, तथा 5 दिव्यांगजनों को छड़ी प्रदान की गई, जिससे उनके दैनिक जीवन में सहूलियत हो सके। इस वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजेश साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई खुसरो, जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, जनपद सदस्य श्रीमती रीना अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी श्री लिंगराज सिदार, जनपद सीईओ सुश्री वैशाली सिंह, तहसीलदार सुश्री उमंग जैन, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य सुशासन के तहत जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना था। इस अवसर पर जनसमुदाय ने इस आयोजन की सराहना की और शासन द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image