विश्वयोग दिवस के शुभ अवसर पर NHRCCB द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न – ग्राम पंचायत बुड़ेना, मंडी मैदान
प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं संभाग अध्यक्ष के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के सक्रिय पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा आज ग्राम पंचायत बुड़ेना के मंडी मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभी युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वृक्षारोपण कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मशीन की सहायता ली गई, जिससे कम समय में अधिक गड्ढों की खुदाई कर अधिक पौधे लगाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई।
सभी साथियों ने संकल्प लिया कि आगामी वर्षा ऋतु में मंडी मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में वृक्ष लगाए जाएंगे, जिससे ग्राम बुड़ेना को हराभरा बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्षों से पर्यावरण शुद्ध होता है, जल स्तर बढ़ता है तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य प्राप्त होता है। वर्तमान में मैदान क्षेत्र में पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इसलिए सभी युवा साथी मिलकर इस क्षेत्र को हरित बनाने एवं भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे, ताकि भविष्य में यहाँ पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके।
विशेष सहयोग
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्न साथियों का विशेष राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के सक्रिय पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा आज ग्राम पंचायत बुड़ेना के मंडी मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभी युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वृक्षारोपण कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मशीन की सहायता ली गई, जिससे कम समय में अधिक गड्ढों की खुदाई कर अधिक पौधे लगाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई।
सभी साथियों ने संकल्प लिया कि आगामी वर्षा ऋतु में मंडी मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में वृक्ष लगाए जाएंगे, जिससे ग्राम बुड़ेना को हराभरा बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्षों से पर्यावरण शुद्ध होता है, जल स्तर बढ़ता है तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य प्राप्त होता है। वर्तमान में मैदान क्षेत्र में पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इसलिए सभी युवा साथी मिलकर इस क्षेत्र को हरित बनाने एवं भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे, ताकि भविष्य में यहाँ पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके।
विशेष सहयोग
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्न साथियों का विशेष योगदान रहा—
एक्टिव सदस्य ठाकुर नुतेन्द्र सिंह
एक्टिव सदस्य ठाकुर सूरज सिंह (लल्ला)
संभागीय महासचिव ललित कुमार बरेठ
संभागीय संयुक्त सचिव विजय यादव
एक्टिव सदस्य अतुल यादव (गुरु जी)
एक्टिव सदस्य जितेंद्र कश्यप
अभिषेक महाराज
अमरवीर यादव
शौर्यवीर यादव
सभी युवा साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
जन अपील
हम सभी ग्रामवासियों से विनम्र अनुरोध करते हैं कि इस वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाएँ तथा उनके संरक्षण का संकल्प लें, ताकि हमारा गाँव हरा-भरा, स्वच्छ और जलसमृद्ध बन सके।
नारे
“जल ही जीवन है, वृक्ष ही भविष्य हैं।”
“जल है तो कल है।”
“एक पेड़ माँ के नाम, हरियाली से बनेगा देश महान।”
सभी साथियों का हृदय से धन्यवाद।
जय हिंद। ????????????