जिला

*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरगुली में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, एवं शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया।*

सारंगढ़ बिलाईगढ: बिलाईगढ़ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरगुली में शासन के निर्देशानुसार 2026-27 का शैक्षणिक सत्र 16 जून से प्रारंभ हो चुका है, जिसमें कक्षा पहली से 8 वी तक शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच महोदया श्रीमती बिजबाई कर्ष, ग्राम पंचायत सुरगुली सरपंच अध्यक्षता श्री रामेश्वर सिंह धुव, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरगुली, विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती संजू मानिकपुरी, उपाध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति सुरगुली, शिक्षक, मनीष कुमार पटेल, शिक्षक देवेन्द्र कुमार तोमर शिक्षक,बुधलाल साहु, शिक्षक, पंच साधमती केवट, पूर्व अध्यक्ष श्री जगत राम केवट, संयोजक गोकुल दास मानिकपुरी, शिक्षाविद लाभों कुमार सूर्या, सदस्य परदेशी दास मानिकपुरी,किरण दास मानिकपुरी, सदस्य,अवध राम केवट, कन्हैया लाल यादव, गीता दास मानिकपुरी,बिजदास मानिकपुरी, ग्राम पटेल फूलसिंह पटेल, उपस्थित थे। सरपंच महोदया द्वारा माता सरस्वती की पूजन पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा नवप्रवेशी विद्याथिर्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया। बच्चों में पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश मिलने से बच्चों के चेहरे पर खुशियां दिखाई दे रही थे। अतिथियों द्वारा उद्बोधन में बच्चों को नियमित स्कूल आने, अनुशासन का पालन करने तथा निष्ठा एवं लगन के साथ समय नियोजन कर पढ़ाई करने की बात कही गई।
और निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई।
१) शत प्रतिशत को प्रवेश कराना।
२) बच्चों का अगले माह तक आय ,जाति, निवास प्रमाणपत्र बनवाना।
३) प्राथमिक विद्यालय भवन जर्जर है,उस गहन विचार विमर्श किया गया।
४) शिक्षक कमी पर विशेष जोर दिया गया, कि शासन, प्रशासन अगले माह तक अगर ध्यान नही देते है तो, तालाबंदी कि चेतावनी।
५) मध्यान्ह भोजन पर विशेष जोर दिया गया। खाना, अच्छा, साफ़ सुथरा होनी चाहिए। ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
६) स्वीपर पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें स्वीपर अपनी सारी जिम्मेदारी पूरी तरह स्वयं आकर काम करें, दुसरे व्यक्ति से काम नहीं करवा सकते शिक्षा विभाग में ऐसा कोई नियम लागू नहीं, अन्यथा आगे की कार्रवाई के लिए स्वयं, एवं प्रधान पाठक जिम्मेदार रहेगा।  अंत में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरगुली के प्रधान पाठक श्री रामेश्वर सिंह धुव द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Leave Your Comment

Click to reload image