हायर सेकेंडरी स्कूल खुरसुला में शाला प्रवेशोत्सव मना
बिलाईगढ़ -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में शासन के निर्देशानुसार 2026-27 का शैक्षणिक सत्र 16 जून से प्रारम्भ हो चुका है जिसमें कक्षा पहली से 12 वीं तक शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीला सहिस सरपंच ग्राम पंचायत खुरसुला, अध्यक्षता हरेंद्र कुमार शांडिल्य प्राचार्य विशिष्ट अतिथि सहदेव साहू, रामकुमार डडसेना सदस्य,बाबुदयाल डडसेना सदस्य, घसिया राम साहू पंच,चंद्रशेखर साहू सदस्य द्वारा माता सरस्वती की पूजन पश्चात् उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया उसके बाद अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक के विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण तथा हाई स्कूल के विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया।पुस्तक व गणवेश मिलने से बच्चों के चेहरे पर खुशियाँ दिखाई दे रहे थे। अतिथियों द्वारा उद्बोधन में बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने, अनुशासन का पालन करने तथा निष्ठा एवं लगन के साथ समय नियोजन कर पढ़ाई करने की बात कही गई।अंत में संस्था प्राचार्य हरेंद्र कुमार शांडिल्य द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।इस अवसर पर रामसहाय डडसेना, श्यामलाल नवरत्न देवेंद्र कुमार राकेश, सालिक राम साहू, मदनलाल तोमर, लीलेश कुमार राजेश, महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, सुनीता चतुर्वेदी, जीवन लाल नवरत्न संकुल समन्वयक,भूपेन्द्र कुमार डडसेना, मनीराम यादव, पवन कुमार साहू,नरेंद्र कुमार सोनी, परस राम बारले, लोकनाथ ताण्डेय,सोहन लाल डडसेना, निर्मल खुटे, शिवकुमारी महीनांगे, घनश्याम नागेश कुसुमलता ठाकुर उपस्थित रहे।