दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 23 मई
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट हेतु जिला समन्वयक के 01 पद व लेखापाल के 01 पद के संविदा रिक्त पद पर भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा जांच के पश्चात पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची तैयार की गई है। प्रकाशित सूची में यदि किसी आवेदक को दावा या आपत्ति है तो वे अपना दावा-आपत्ति 23 मई 2025 को शाम 5ः30 बजे तक स्वयं या पंजीकृत डाक के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बलरामपुर के नाम से प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।