ABVP मुंगेली विभाग संयोजक बने चित्रगुप्त अनंत, नमामि सिंह को मिली मुंगेली जिला छात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी
ईमरान खोखर बिहान ब्यूरो चीफ
मुंगेली एवं बिलासपुर विभाग की संगठनात्मक संरचना में हुआ ऐतिहासिक परिवर्तन
भगवान कुलेश्वरनाथ की पावन नगरी राजिम में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग (12 से 15 जून 2026) में संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, इस दौरान मुंगेली एवं बिलासपुर विभाग की संरचना में परिवर्तन करते हुए नए मुंगेली विभाग का गठन किया गया, जिसमें मुंगेली एवं तखतपुर जिले को शामिल किया गया है वहीं बिलासपुर एवं पेंड्रा को मिलाकर नया विभाग बनाया गया है।
नवगठित मुंगेली विभाग के विभाग संयोजक का दायित्व मुंगेली के श्री चित्रगुप्त अनंत को प्रदान किया गया। वहीं मुंगेली जिला छात्रा प्रमुख के रूप में कु. नमामि सिंह को जिम्मेदारी दी गई।
श्री चित्रगुप्त अनंत मूलतः मुंगेली जिले के निवासी हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान रायपुर में विद्यार्थी परिषद के माध्यम से संगठन कार्य प्रारंभ किया था उन्होंने पूर्व में रायपुर महानगर कार्यालय मंत्री, रायपुर उत्तर भाग संयोजक एवं प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रमुख जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया इसके पश्चात मुंगेली में संगठन कार्य करते हुए वे छत्तीसगढ़ प्रदेश छात्रावास प्रमुख एवं मुंगेली जिला संयोजक के दायित्व पर रहे वर्तमान में आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग में उन्हें मुंगेली विभाग संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।
मुंगेली विभाग संगठन मंत्री के रूप में श्री प्रदीप साहू को नियुक्त किया गया है, जो पूर्व में कोरबा जिला संगठन मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वहीं अब तक मुंगेली जिला संगठन मंत्री रहे श्री यमन दास की पदोन्नति करते हुए बस्तर विभाग संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त विभाग संयोजक श्री चित्रगुप्त अनंत ने कहा कि, “विद्यार्थी परिषद ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की है, उसके लिए मैं संगठन का सदैव आभारी रहूंगा, मुंगेली एवं तखतपुर जिले में संगठन कार्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का पूर्ण प्रयास करूंगा, दोनों जिलों के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं छात्रावासों में विद्यार्थी परिषद की सक्रिय कार्यकारिणी निर्माण कर विद्यार्थियों की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर समाधान के लिए आन्दोलन, ज्ञापन या बातचीत के माध्यम से उनकी समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे, साथ ही मुंगेली एवं तखतपुर जिले के युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता निर्माण के लिए निरंतर प्रयास हम सभी मिल कर करेंगे। ”
वर्ग में प्रांत अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखड़िया जी, प्रांत संगठन मंत्री श्री निलेश कटारे जी, प्रांत मंत्री श्री अनंत सोनी जी, अखिल भारतीय जनजाति कार्य प्रमुख श्री निलेश सोलंकी जी एवं निवर्तमान प्रांत संगठन मंत्री श्री महेश साकेत जी प्रदेश भास से कुल 311 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति, सैद्धांतिक भूमिका, सदस्यता अभियान, आंदोलन की कार्यप्रणाली, प्रभावी भाषण कला, कार्यक्रम नियोजन सहित संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया, साथ ही संगठनात्मक घोषणाएं भी की गईं।