जिला

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सत्र 2025-26 के लिए पात्र विद्यार्थियों का लॉटरी से हुआ चयन चयन सूची विद्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध

विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर- स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश हेतु 15 मई 2025 को प्रवेश समिति के अध्यक्ष आनदं नेताम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलरामपुर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर  हरिशंकर सिंह, विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रशेखर प्रसाद गुप्ता एवं प्रवेश समिति के सभी सदस्य, अभिभावकों की उपस्थिति में प्रत्येक पात्र विद्यार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। लॉटरी के पश्चात् चयन सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है। चयनित विद्यार्थी अपना सम्पूर्ण आवश्यक मूल दस्तावेज एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ 16 मई से 31 मई 2025 तक कार्यालिन समय प्रात 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक  जमा करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image