जिला

पचेड़ा-कनाई नहर मार्ग के डामरीकरण में भ्रष्टाचार की आशंका, घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप

जांजगीर-चांपा/नवागढ़।

ज़िला जांजगीर-चांपा के ब्लॉक नवागढ़ अंतर्गत पचेड़ा से कनाई नहर मार्ग के डामरीकरण कार्य में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया एवं डुप्लीकेट तारकोल का इस्तेमाल किया गया है, वहीं सड़क की मोटाई भी निर्धारित मानकों के अनुरूप हर जगह समान नहीं दिखाई दे रही है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सड़क में गुणवत्ता की अनदेखी कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तकनीकी जांच नहीं कराई गई, तो नई सड़क जल्द ही उखड़ सकती है और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विभाग की लापरवाही 
"जब सड़क की मोटाई हर जगह अलग-अलग हो, तारकोल की गुणवत्ता पर सवाल उठें और जवाबदेही गायब हो जाए, तो विकास नहीं, भ्रष्टाचार की परतें बिछती हैं। अब ज़रूरत है निष्पक्ष जांच की, ताकि जनता के पैसों का सही हिसाब सामने आ सके।"

Leave Your Comment

Click to reload image