जिला

प्रभारी प्राचार्य के रूप में वरिष्ठ शिक्षक महादेव यादव ने किया पदभार ग्रहण

इमरान खोखर बिहान ब्यूरो 

मुंगेली/​जिले के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा के नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य महादेव यादव ने आज अपने समस्त स्टॉफ एवं संकुल परिवार के शिक्षकों की उपस्थिति में आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व प्राचार्य डॉ. आई पी यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके जैसा

 कर्तव्यपरायण, मेहनती, कर्मठ एवं अनुभवी प्राचार्य मिलना दुर्लभ है। आज विद्यालय परिवार को उनके मार्गदर्शन की कमी महसूस हो रही है, पर हम उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए विद्यालय के अनुशासन एवं परंपरा को बनाए रखेंगे।
​उन्होंने कहा, "मेरी प्राथमिकता शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की रहेगी। साथ ही, हम सब स्टॉफ आपस में मिल-जुलकर शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस करते हुए बच्चों को राज्य एवं देश स्तर पर पहुंचाने की कोशिश करेंगे। हमारा यह प्रयास रहेगा कि शिक्षा विभाग की हर योजना का लाभ हमारे विद्यार्थियों तक पहुंचे।" उन्होंने पारदर्शी और सुशासन आधारित शैक्षिक कार्यप्रणाली का आश्वासन दिया।
​शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष रामशरण यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि इनके अनुभव एवं योग्यता का लाभ शिक्षा के क्षेत्र में पूरे विद्यालय एवं संकुल परिवार को मिलेगा, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है।

​इस दौरान सभी शिक्षकों ने प्रभारी प्राचार्य महादेव यादव को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
​इस अवसर पर मुख्य रूप से एसएमडीसी अध्यक्ष रामशरण यादव, शैक्षिक समन्वयक नेमीचंद भास्कर, शिक्षकगण- पंकज मिश्रा, दुर्गेश देवांगन, राहुल वर्मा, प्रकाश श्रीवास, मनीष जायसवाल एवं क्लर्क बंशी प्रजापति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image