जिला

जशपुर में खाद किल्लत के खिलाफ फूटा आक्रोश; विकास कोसले के मार्गदर्शन व गुलशन भारती के नेतृत्व में प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से सफल

सारंगढ़। किसानों के साथ हो रहे अन्याय और खाद की भारी किल्लत के विरोध में आज जशपुर सेवा सहकारी समिति परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। यह पूरा आंदोलन क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता और कुशल रणनीतिकार माननीय विकास कोसले जी (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अ.क्षेत्र समस्या निवारण सारंगढ़) के सशक्त मार्गदर्शन एवं मजबूत नैतिक संरक्षण में आयोजित हुआ।

अपनी अनूठी सांगठनिक दूरदर्शिता का परिचय देते हुए और संगठन में द्वितीय पंक्ति के युवा नेतृत्व व जमीनी साथियों को आगे आने का अवसर देने के पावन उद्देश्य से विकास कोसले जी इस कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित नहीं रहे। उनके इस भरोसे को पूरी मजबूती से कायम रखते हुए, पंचायत प्रभारी दहिदा श्री गुलशन भारती जी ने मुख्य संयोजक के रूप में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर इस विशाल आंदोलन का अत्यंत कुशल और सफल मैदानी नेतृत्व किया। गुलशन भारती जी की बेहतरीन सांगठनिक क्षमता के कारण ही पूरा कार्यक्रम बेहद अनुशासित और प्रभावी रहा।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से प्रदेश महासचिव रेशम लाल अजय जी, ब्लॉक उपाध्यक्ष विधाता पटेल जी, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश लहरे जी, संयुक्त महामंत्री मुकेश लहरे जी, मीडिया प्रभारी अश्वनी भारती जी, मुकेश भारद्वाज जी, सम्मेलाल लहरे जी, टिंकू जांगड़े जी, मंगल चंद जी, भीम सिंह बंजारे जी एवं गंगाराम जी सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन एवं किसान उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के अंत में पंचायत प्रभारी श्री गुलशन भारती जी ने समस्त कांग्रेस जनों की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस सफल आंदोलन ने यह साबित कर दिया कि माननीय विकास कोसले जी के कुशल मार्गदर्शन और श्री गुलशन भारती जी जैसे मजबूत व समर्पित मैदानी नेतृत्व के दम पर क्षेत्र में एक ऐसी जांबाज टीम तैयार हो चुकी है, जो जनहित के लिए सरकार की हर नाकामी के खिलाफ सीना तानकर लड़ने का माद्दा रखती है। सभी उपस्थित जनों ने शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और गुलशन भारती जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए इस संघ

Leave Your Comment

Click to reload image