प्रदेशाध्यक्ष संजय पांडे के प्रयास से जिला पंचायतों को मिली गौण खनिज की राशि
सारंगढ़ । जिला पंचायत अध्यक्ष संघ छग के समस्त जिपंअध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डे के अथक प्रयास , हम सब के निरंतर मांग एवं जनहित की भावना का ही परिणाम है कि -यह महत्वपूर्ण मांग पूर्ण हुई है । छग शासन द्वारा गौण खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी राशि के वितरण संबंधी आदेश जारी किया जाना एक ऐतिहासिक एवं स्वागतेय निर्णय है। जिपं अध्यक्षों के पास विकास कार्यों हेतु पृथक पर्याप्त निधि उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र में जनहित व विकास कार्यों को गति देने में अनेकानेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में यह निर्णय निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगा। इससे जिला पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को नई दिशा,नई ऊर्जा एवं आवश्यक वित्तीय मजबूती प्राप्त होगी। यह उपलब्धि प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों की एक जुटता, सतत संघर्ष, जन सेवा के प्रति समर्पण एवं सकारात्मक प्रयासों का प्रति फल है। आप सभी ने निरंतर जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस महत्वपूर्ण मांग को शासन के समक्ष मजबूती से रखा, जिसके परिणाम स्वरूप यह ऐतिहासिक निर्णय संभव हो पाया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि -इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, विकास कार्यों में तेजी आएगी तथा आमजन को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु प्रदेश के समस्त जिला पंचायत अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं ।
आप सभी का नेतृत्व, समर्पण एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी है।