सरकारी जमीन को खुली चुनौती गौठान में फसल
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ ग्राम पंचायत महंत सरकारी जमीन पर बना गौठान, फिर उसी गौठान की जमीन को जोतकर धान की फसल लगाने का मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सरकारी भूमि पर कब्जा करने की इतनी बड़ी हिम्मत किसके संरक्षण में हो रही है? ग्राम पंचायत महंत गौठान में सरकारी नियमों को खुलेआम चुनौती देकर धीरे-धीरे जमीन को अपना बताने की कोशिश की जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पहले गौठान बनाया गया, फिर धीरे-धीेरे उस जमीन पर खेती कर कब्जे की पटकथा लिखी जाने लगी। सरकारी संपत्ति पर इस तरह का अवैध अतिक्रमण प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में पूरा मामला बड़ा भूचाल ला सकता है।
अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन इस गंभीर मामले में कार्रवाई करता है या फिर सरकारी जमीन पर कब्जे का यह खेल यूं ही चलता रहेगा। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।