जिला

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर व्यापारी संघ और चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सौंपा ज्ञापन

प्रद्युम्न शुक्ल ब्यूरो चीफ कांकेर बिहान छत्तीसगढ़ 

भानुप्रतापपुर। क्षेत्र की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भानुप्रतापपुर व्यापारी संघ एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग की है।

ज्ञापन में अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की नियुक्ति, सोनोग्राफी सुविधा की व्यवस्था, 24×7 आपातकालीन चिकित्सा सेवा, एम्बुलेंस व्यवस्थाओं में सुधार तथा ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

व्यापारी संघ एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स पदाधिकारियों ने कहा कि भानुप्रतापपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिसके चलते लोगों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता है और कई बार गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में अस्पताल प्रबंधन समिति के गठन की भी मांग की गई है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों को शामिल करने की बात कही गई है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी हो सके।

संगठनों ने प्रशासन को 7 दिवस के भीतर ठोस कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर संतोषजनक पहल नहीं हुई तो नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश रमानी, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष यश कथूरिया, चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, अनुप चौधरी, विशाल आहूजा, पंकज वाधवानी, नारायण पाढ़ी, अजय लखानी, नमन जैन, आनंद जैन, हरीश शर्मा, प्रदीप नवलानी एवं विजय बराड़िया

Leave Your Comment

Click to reload image