बिना लाइसेंस के अवैध ईट भट्ठे का कारोबार काला सच
विभाग मौन बेबस लाचार सरकार
ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ बिना अनुमति के बेखौफ चल रहे ईंट भट्ठों का काला कारोबार अब शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाकर लाखों रुपए के राजस्व का चूना सरकार को लगाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आखिर मौन क्यों है? किसके संरक्षण में फल-फूल रहा यह अवैध कारोबार, और कब होगी इन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई? जनता पूछ रही है — क्या गरीबों पर ही कानून लागू होता है और रसूखदारों को खुली छूट? अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह अवैध खेल आने वाले समय में और भी विकराल रूप ले सकता है!