जिला

भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर में महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक स्थानीय पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई

भानुप्रतापपुर:- भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर में महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक स्थानीय पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में मंडल के समस्त 13 शक्तिकेंद्रों की मातृशक्ति ने एकजुट होकर संगठन कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाने एवं आगामी चुनावी लक्ष्य को लेकर संकल्प लिया।
बैठक महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता टांडिया की अध्यक्षता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री डिगेश खापर्डे जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास एवं गिरधारी नरेटी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद श्रीमती रजिंदर रंधावा ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा एक सशक्त एवं अनुशासित संगठन है। महिलाओं की भागीदारी ही संगठन की वास्तविक शक्ति है और हमें अपने विधानसभा क्षेत्र में और अधिक बेहतर प्रदर्शन करते हुए भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है।
मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर चलने वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जिसमें महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बहनों से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने एवं बूथ स्तर तक मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास ने संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी चुनावों को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को जीत के लक्ष्य के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने का मंत्र दिया। वहीं मंडल महामंत्री गिरधारी नरेटी ने महिला कार्यकर्ताओं से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता टांडिया ने कहा कि महिला मोर्चा भानुप्रतापपुर पूरे जिले में अपनी सक्रियता एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए अग्रणी रहा है, जिसे हम सभी बहनों को मिलकर आगे भी बरकरार रखना है। उन्होंने सभी शक्तिकेंद्रों की बहनों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में महिला सशक्तिकरण, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री शकुन्तला यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री कांति हिडको द्वारा किया गया, इस अवसर पर संगीता टांडिया, शकुन्तला यादव, कांति हिडको, रजिंदर रंधावा, सरिता जोशी, सुरेखा नेताम, सीता चंद्राकर, गिरिजा देवी साहू, लक्ष्मी मंडावी, उर्मिला जसूजा, राजेश्वरी कचलाम, सरस्वती विश्वास, वंदना पटेल, सरिता देवांगन, सीमा राजपूत, अनीता ठाकुर, सुमित्रा साई, कनिष्का राजपूत उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image