निःशुल्क सेवा ही सच्ची मानव सेवा है*
ज़िला जांजगीर चांपा
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो का मुख्य उद्देश्य मानव अधिकारों की रक्षा कर पीड़ित, गरीब और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाना है। पूरे भारत में यह संगठन बिना किसी शुल्क के समाजहित में कार्य करते हुए मानवता की मिसाल बन चुका है। मानव अधिकार की सेवा को परम कर्तव्य मानकर एनएचआरसीसीबी लगातार लोगों की आवाज बन रहा है, यही वजह है कि संस्था आज अपने बेहतरीन कार्यों और जनसेवा की भावना से देशभर में अलग पहचान बना चुकी है। पत्रकारिता जगत में भी इसकी सक्रियता और जनहित के कार्यों की जोरदार चर्चा हो रही है।