जिला

एक दिवसीय तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सशस्त्र बलों को दिया गया प्रशिक्षण


विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर - कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में बलरामपुर रामानुजगंज के विकासखण्ड रामचंद्रपुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत रामानुजगंज के सेनानी 12वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए  एक दिवसीय तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सरगुजा से प्रशिक्षक डॉ. पूनम तिग्गा क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट ने प्रशिक्षण दिया। नीतू केशरी स्टाफ नर्स व मनोज कुमार विसेन नर्सिंग ऑफिसर के द्वारा प्रशिक्षण देने में सहयोग किया। उक्त कार्यशाला जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम बलरामपुर के द्वारा आयोजित किया गया।

जिसमें 65 प्रतिभागी उपस्थित हुए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत कुमार सिंह ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है और मानसिक विकारो से जुड़े लोगों को उचित उपचार और सहायता प्रदान करना है। इसके साथ ही जिले के मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के टीम द्वारा कार्ययोजना बनाकर शैक्षणिक संस्थाओं में मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image