जिला

सुर संग्राम सीजन-02” का होगा भव्य आयोजन, गायन प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

प्रद्युम्न शुक्ल ब्यूरो चीफ कांकेर बिहान छत्तीसगढ़ 

भानुप्रतापपुर। क्षेत्र की उभरती हुई गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भानुप्रतापपुर कला मंच द्वारा “सुर संग्राम सीजन-02” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वर्गीय श्री प्रीतम दास कुलदीप जी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र के युवाओं और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का ऑडिशन एवं फाइनल कार्यक्रम 24 मई 2026 को विधायक भवन, भानुप्रतापपुर में आयोजित होगा। ऑडिशन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि फाइनल मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 30 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 7 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। “मेरी आवाज ही पहचान है...” थीम लाइन के साथ युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर के रूप में Local News, AP News, टॉक इंडिया एवं खबरदार समाचार जुड़े हुए हैं। आयोजन समिति में संरक्षक के रूप में निखिल सिंह राठौर, सुनील बबला पाढ़ी, गुरदीप सिंह ढिंडसा एवं कृष्णा टेकाम की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है।

प्रतियोगिता में भाग लेने और अधिक जानकारी के लिए आयोजकों ने संपर्क नंबर 6264288821 एवं 7770875275 जारी किए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image