- भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेली द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा भगवान परशुराम चौक मुंगेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि स्पष्ट कहा कि कांग्रेस लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर केवल झूठ, भ्रम और नफरत की राजनीति कर रही है।
जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राकेश साहू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई अमर्यादित, गैर-जिम्मेदार एवं स्तरहीन बयानबाजी पूरे देश का अपमान है।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा देश की जनता अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष पाठक , जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक , भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी , युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य यश गुप्ता , जिला महामंत्री राजेन्द्र साहू , जिला उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू , जिला मंत्री आदर्श जायसवाल , दीपक सोनकर , जिला कोषाध्यक्ष अरविंद सोनी , पंकज सिंह ठाकुर , सन्दीप सिंह ठाकुर , शहर मंडल अध्यक्ष वासुदेव देवांगन ,जरहगांव मनीष कोल , मुंगेली ग्रामीण गुलशन राजपूत , लोरमी मुकुल तिवारी , महामंत्री रवि साहू , ऋतुराज सिंह , सुरेंद्र साहू , मुकेश जायसवाल मोदी , प्रिंस देवांगन , अजय चंद्राकर , किसान मोर्चा श्री ओम सिंह , तरुण पाटले , लवन डाहीरे , रौशन पांडेकर, सुमित उपाध्याय , सुरेश नवरंग ,आयुष वाधवा , गोविंदा साहू , पृथ्वी यादव , दिलेश्वर साहू , पंकज सोनी , रूपेश साहू , रामनारायण साहू , पवन देवांगन , नवीन बैस , प्रमोद धुरी , सुमन धीवर , एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारियों सहित भाजपा से नंदकुमार सिंह , रितमा लाल , श्वेता सोनी , प्रवीण सोनी , रविन्द्र केशरवानी , जीवन पटेल उपस्थित रहे