चांपा नगर के बहुचर्चित हनुमान धारा सौंदर्यीकरण मामले
चांपा नगर के बहुचर्चित हनुमान धारा सौंदर्यीकरण मामले में लगभग 3 करोड़ रुपये के कार्य को लेकर सवाल लगातार गहराते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अब तक सूचना के अधिकार के तहत मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों और ठेकेदार के बीच सांठगांठ के चलते मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित हो रही है। वहीं विकास कार्यों की गुणवत्ता जांच को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि संबंधित इंजीनियर और अधिकारी मौके पर नियमित निरीक्षण करने के बजाय बंद कमरों में दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
इस पूरे मामले में दस्तावेज सामने आने के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि जनता को पारदर्शिता मिलेगी या फिर भ्रष्टाचार के आरोपों पर पर्दा डाला जाएगा।
— कुश सोनी