जिला

जेल से बाहर आते ही फिर बहा खून… भवतरा में जमीन विवाद बना मौत की वजह, अपने ही बने अपनों के दुश्मन।”

जांजगीर जिले के ब्लॉक नवागढ़ भवतरा गांव में हुए चार लोगों के निर्मम हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। इस खौफनाक वारदात में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि घर का ही सदस्य हत्यारा निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और उसका परिवार के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी पुराना रहा है। करीब 15-16 साल पहले भी उस पर हत्या का आरोप लग चुका था, लेकिन वह उस मामले से बच निकला था। अब एक बार फिर उसी नाम ने पूरे गांव में दहशत फैला दी है।
घटना वाली रात घर के अंदर अचानक चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते परिवार के चार लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। खून से सना घर, बिखरा सामान और रोते-बिलखते परिजनों का दृश्य देखकर गांव वालों की आंखें नम हो गईं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन विवाद धीरे-धीरे खूनी संघर्ष में बदल गया और आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। घटना के बाद पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image