जिला

16 मई को मनाया जाएगा राष्ट्रीय डेंगू दिवस

विकास कुमार यादव/ बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर - कलेक्टर  राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन  तथा  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले में 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस को आम लोगों को जागरूक किया जायेगा।
डेंगू एक बीमारी के रूप में उभरा है, हर साल जिले में 2 से 3 केस की पुष्टि होती है, जिसके कारण डेंगू बीमारी के प्रति लोगो को जागरूक करने 16 मई 2025 को डेंगू दिवस मनाया जाएगा, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने जिले के समस्त विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2025 में ‘‘देखे, साफ करें, ढ़कें, डेंगू को हराने का उपाय करें‘‘ थीम के तहत् अभियान की शुभारंभ किया जाएगा।


मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों व मितानिन के माध्यम से डेंगू के रोकथाम के प्रति जनसमुदाय को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिये गये हैं, साथ ही राष्ट्रीय डेंगू दिवस के आयोजन के संबंधित प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया है। डॉ. सिंह ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में डेंगू की मरीजो की पुष्टि हुई है, मानसून के आरंभ होते ही डेंगू का प्रसार बढ़ जाता है, उन्होने कहा की डेंगू बीमारी एडीज मच्छर के काटने से होती है, जिसमें मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने लगता है. डेंगू के मामले मानसून के शुरू होने के बाद से ही समाने आने लगते है, डेंगू का लारवा ठहरे साफ पानी में ही पनपता है, ऐसी स्थिति में लापरवाही बरतने पर डेंगू फैलने की आशंका बढ़ जाती है, लोगों को दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए, इसके साथ-साथ मच्छर भगाने वाली उपाय भी करना चाहिए, जिसमें नीम का धुआं, मच्छर का अगरबत्ती आदि का उपयोग कर सकते है, पुरे शरीर को ढकने वाली कपड़े पहनना चाहिए, घर के सभी कमरों को साफ सुथरा रखना चाहिए, टूटे-फूटे बर्तन, कुलर, ऐसी एवं फ्रीज में पानी जमा नही होना चाहिए। पानी टंकी और आस-पास के जगहो पर पानी जमा नही होना चाहिए, गमला फूलदान के पानी को प्रत्येक दिन बदलना चाहिए तथा सप्ताह में एक दिन कुलर का पानी को अवश्य बदलना चाहिए।

Leave Your Comment

Click to reload image