जिला

दुर्ग निगम कमिश्नर के PA की पिटाई, कपड़े फाड़े

दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक की कपड़ा फटते तक पिटाई की गई है। कर्मचारी ने व्हाट्सएप्प पर देवी देवताओं और धर्म गुरुओं पर गलत कमेंट किए थे। इसका स्क्रीनशॉट जब बजरंग दल, हिंदू संगठनों को मिला तो वे भड़क उठे।

8 मई की सुबह कार्यकर्ता निगम दफ्तर घुसे और कर्मचारी गौतम साहू को पकड़ बाहर निकाला। उसे इतना पीटा कि कपड़े फट गए थे। अन्य स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को छुड़ाया और थाने ले गई। बजरंग दल ने निगम कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मामला पदमनाभपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, दुर्ग नगर निगम में गौतम साहू निगम आयुक्त के निजी सहायक के तौर पर प्लेसमेंट कर्मचारी के पद पर काम कर रहा है। चैट में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसका स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। वे निगम कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

Leave Your Comment

Click to reload image