रेल्वे स्टेशन,चांपा के समीपस्थ ग्राम कमरीद फाटक पर मिला था अज्ञात शव ! सारागांव निवासी लतेल सूर्यवंशी के रूप में हुई शिनाख्त
न्यूज जांजगीर-चांपा
। चांपा रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर दूर ग्राम कमरीद के पास में ही चांपा जंक्शन को जोड़ने वाला रेलवे फाटक हैं। प्रतिदिन की तरह गाड़ियां गुजर रही थी। दिनांक 03 मई 2026 को इस रेलवे लाइन किमी 6658 /19-21 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था,उस व्यक्ति की मौत ट्रेन से कटकर हुई थी । मृतक का कद 05 फीट 02 इंच , रंग गेहुआ, ग्रे लोअर व नीला अंडरवियर पहने था , बाएं हाथ पर चोट के कुछ निशान दिखाई दे रहा था । इस आशय की सूचना रवि कुमार दिवाकर , हेडसपुर निवासी ने सारागांव पुलिस को दी । एएसआई अर्जुन सिंह जांगड़े व दीपक सिंह ठाकुर ने गहन जांच शुरू की, लेकिन शिनाख्त नही हो पाई । अंततः बम्हनीडीह में पोस्टमार्टम के बाद शव एक दिन बिसाहू दास महंत शासकीय चिकित्सालय, चांपा की मर्चुरी गृह में रखा गया । पहचान न होने पर सारागांव पुलिस व ग्राम पंचायत कमरीद ने मानवता दिखाते हुए विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर दिया ।
मीडिया में ख़बर के प्रकाशन से मिली शव की पहचान
एक पोर्टल न्यूज के संपादक डॉ रामखिलावन यादव तथा लेखक शशि भूषण सोनी ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित व प्रसारित किया। सोशल मीडिया ग्रुपों में शेयर होने पर परिजनों तक खबरें जा पहुंची । फलस्वरूप उसकी पहचान लतेल सूर्यवंशी पिता दिल चंद उर्फ बनाऊं सूर्यवंशी निवासी वार्ड - 09 नगर पंचायत , सारा गांव के रूप में हुई । गौरतलब हैं कि मृतक की पत्नी श्रीमति मधुरा सूर्य वंशी व एक छोटी-सी बेटी हैं । परिजन आधार कार्ड व फोटो लेकर सारागांव थाना पहुंचे । थाना प्रभारी ने सत्यापन किया ।
मुक्तिधाम में कफन-दफन किया गया
दिनांक 06 मई ,2026 को परिजन कमरीद मुक्तिधाम पहुंचे और विधिवत कफन-दफन किया गया। गृह ग्राम सारागांव में तीज कर्म भी संपन्न हुआ । पत्नी मधुरा सूर्यवंशी का रो-रोकर बुरा हाल हैं और भविष्य को लेकर चिंतित हैं ।
मीडिया की सक्रियता से लावारिस शव को मिला परिवार
डॉक्टर रामखिलावन यादव और लेखक शशिभूषण सोनी की सक्रियता से इस घटना ने खबरों की सामाजिक भूमिका को फिर से साबित किया, जिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही हैं ।