भानुप्रतापपुर: जामपारा और भैंसाकान्हर में विकसित कृषि संकल्प अभियान आयोजित:
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कृषकों को जागरूक करने विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम जामपारा और भैंसाकान्हर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया।
कृषि अधिकारियों ने रासायनिक उर्वरक का सस्ता और सुलभ विकल्प बता कर जीवंत प्रदर्शन किया गया विकसित कृषि संकल्प अभियान के द्वारा कृषि अधिकारी महात्मा तरेता ने किसानों को संबोधन करते हुए कहा एशिया में वैश्विक युद्ध संकट के वजह से रासायनिक उर्वरकों का आपूर्ति सामान्य से कम हो सकती है इसके लिए हम सब को तैयार रहने की जरूरत है किसान भाई अपने घर खेत बाड़ी के बहुत कम स्थान में उर्वरक निर्माण कर सकते है बीजीए ब्लू ग्रीन एल्गी से वायुमंडल से नाइट्रोजन उर्वरक का निर्माण किसान भाई खुद कर सकते इसके लिए कृषि विभाग से किसान को निशुल्क मदर कल्चर 100 ग्राम उपलब्ध किया जएगा किसान भाई 2 मीटर लंबाई 1 मीटर चौड़ाई 1 फिट गहराई के अस्थाई पॉलीथीन टैंक या स्थायी रूप से टैंक बना कर उसमें पानी बीजीए कल्चर 100 ग्राम एसएसपी 200 ग्राम चुना 50 ग्राम काली मिट्टी 5 kg टैंक में डालने के 15 दिन बाद उर्वरक तैयार हो जाती है जो प्रति हेक्टेयर 25 से 30 किलोग्राम तक यूरिया की पूर्ति करती है
कृषि महाविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक शोरी: ने किसानों से चर्चा कर उन्नत कृषि तकनीक फसल सुरक्षा किट रोग नियंत्रण बीज उपचार फसल चक्र परिवर्तन अन्तरवर्गीय फसलें लाभकारी फसलो की खेती सम्बन्धी जानकारी किसानों को दी गई
विकसित संकल्प अभियान में बीजेपी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंहा सरपंच संतोषी कुमेटी एडीओ मनोज सरकार कृषि अधिकारी प्रवीण कवाची उद्यानिकी अधिकारी संतोषी बघेल पशुचिकित्सा अधिकारी विजया नागवंशी वीके कैमरो मत्स्य निरीक्षक कांतिलाल कोर्राम ब्लाक टैक्नोलॉजी मैनेजर राधेलाल देवांगन किसान मित्र रमन कोसमा इत्यादि की उपस्थिति रही