जिला

पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा सरकार बनने पर जांजगीर-चांपा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जश्न

पौराणिक स्थल नहरिया बाबा एवं श्रीराम मंदिर में भोग लगाकर भक्तों में बाटा गया प्रसाद , भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाहिर की खुशियां

न्यूज जांजगीर-चांपा। नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाने पर जांजगीर-चांपा नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

नहरिया बाबा व श्रीराम मंदिर में मत्था टेक कर प्रभु से आशीर्वाद

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष कुमार गोयल के नेतृत्व में देवेश बसईवाल, राजेश कुमार बसईवाल,हर्ष पालीवाल, पंकज अग्रवाल,उमेश अग्रवाल, निलेश अग्रवाल,प्रदीप कुमार सोनी कोटमी सोनार , अंकित अग्रवाल, ऋषि टहलानी,संदीप अग्रवाल  आदि-आदि कार्यकर्ताओं ने नहर पार नैला में स्थापित नहरिया बाबा धाम एवं श्रीराम मंदिर पहुंचकर विभिन्न तरह की मिठाईयों की भोग लगाई और और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया । 

ढोल-नगाड़े के साथ विजय के नारे लगाए गए 

कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद ओर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे से वातावरण गुंजायमान हो उठा ।

अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं का सपना सच

नैला-जांजगीर के वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार अग्रवाल तथा सहयोगी लेखक शशिभूषण सोनी ने बताया कि जब से विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में आने शुरू होने लगा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जनता-जनार्दन में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा था । इस ऐतिहासिक सफलता पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत देश के प्रधान मंत्री और जन सेवक नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन  ,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार बंसल की रणनीति तथा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम हैं ।

कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रवाद और विकास की जीत करार दिया 

इस अवसर पर खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन को याद करते हुए कहा गया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था अंधेरा छंटेगा और कमल खिलेगा !  उनकी वाणी सौ प्रतिशत आज सत्य हुई हैं । पश्चिम बंगाल में भय , अन्याय और तुष्टिकरण का काला दौर समाप्त हो गया हैं । जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्वप्न अब साकार हुआ हैं । भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाईयां दी और कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद और विकास की जीत हैं ।

Leave Your Comment

Click to reload image