सारंगढ़ दौरे पर टी.एस. बाबा, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज के निवास पहुंचे, कार्यकर्ताओं से की महत्वपूर्ण चर्चा
छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. बाबा अपने निर्धारित सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
टी.एस. बाबा के आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस दौरान टी.एस. बाबा ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने, आम जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने एवं उनका समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से ही क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को टी.एस. बाबा के समक्ष रखा।
जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज ने संबोधन में कहा,टी.एस.बाबा अच्छे नेतृत्व के धनी है,उनका सारंगढ़ बिलाईगढ़ दौरा बहुत महत्वपूर्ण रहा, हमारे सौभाग्य है, कि प्रथम आगमन में हमारे निवास आए, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज ने बहुत कम संबोधन में बड़ी बात कहां, जनता से हम हैं,जीवन में जनता का सेवा करना सौभाग्य का बात है, मैं हमेशा जनता के साथ रहुगा मेरे लिए जनता का आशीर्वाद कापी है, जनता मेरा ताक़त है,जनता का प्यार व आशीर्वाद मुझपे बना रहे