प्रखर भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता सलीम मेमन को प्रकाट्य दिवस की मुबारकबाद देते दी गई बधाईयां!
छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष को पुरखुनूस दिवस पर बधाई देने लगा तांता
न्यूज जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष,भाजपा के समर्पित नेता एवं प्रख्यात समाज सेवी मोहम्मद सलीम मेमन को उनके प्रकाट्य अर्थात् पुरखुनूस दिवस पर मुबारक देने दिनभर तांता लगा रहा । जनाब मेमन ने सार्वजनिक जीवन में अपनी सादगी, सेवा भाव और सौहार्दपूर्ण व्यक्तित्व से अलग पहचान बनाई हैं । वे लंबे समय तक भाजपा के प्रमुख स्तंभ के रूप में सक्रिय रहे और उर्दू भाषा व साहित्य के उत्थान के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किए।
गुरु ने शिष्य को दी आत्मीय शुभकामना
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,चांपा में अध्यापन के दौरान जनाब मेमन मेरे प्रिय शिष्य रहे हैं , यह बात शशिभूषण सोनी पूर्व सहायक प्राध्यापक ( वाणिज्य ) मयूर ध्वज महादानी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय , चांपा ने जन्म-दिन पर एक भावपूर्ण संदेश समर्पित करते हुए दिया हैं -
जनाब सलीम मेमन साहेब को यौम-ए-पैदाइश की दिली मुबारकबाद ! अल्लाह से दुआ हैं कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहे! ज़िंदगी में हमेशा सुख, समृद्धि और बरकत बनी रहे! हमने जो तालीम और तहज़ीब दी, वो जीवन भर की पूॅजी हैं!"
सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान
सलीम मेमन साहिब ने उर्दू अकादमी के अध्यक्ष रहते हुए राज्य में उर्दू भाषा, अदब और तहजीब को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कराएं । वे सर्व-धर्म सद्भाव के प्रबल समर्थक रहे हैं और सामाजिक समभाव के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं । प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और उनके शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया व व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई दिया हैं । अल्लाह आपको सेहत और खुशियों से नवाजे , आमीन !