जिला

श्री ओमप्रकाश शर्मा (रा.पु.से) द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का पदभार किया गया ग्रहण

गोविंद राम ब्यूरो चीफ
आज दिनांक 02.05.2026 को श्री ओमप्रकाश शर्मा (रा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का पदभार ग्रहण किया गया। श्री ओमप्रकाश शर्मा सेनानी 04थीं वाहिनी छसबल माना रायपुर के रूप में पदस्थ हैं, जिन्हें पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के अवकाश पर जाने से वर्तमान कार्य के सांथ-सांथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पुलिस अधीक्षक का पदभार सौंपा गया है। श्री ओमप्रकाश शर्मा पूर्व में एसडीओपी बलौदाबाजार के रूप में भी पदस्थ रहकर जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इस दौरान श्री अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, श्री हेमसागर सिदार पुलिस अधीक्षक भाटापारा, सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय एसडीओपी बलौदाबाजार, श्री प्रेमलाल साहू, श्रीमती उषा सोंधिया उप पुलिस अधीक्षक, श्री संजय साहू उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा श्री ओम प्रकाश शर्मा का स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री शर्मा द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी एवं पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों का परिचय प्राप्त कर जानकारी लिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image