जिला

ग्राम पंचायत करवां में सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर का किया गया आयोजन 4580 आवेदनों का हुआ निराकरण

बिहान छत्तीसगढ़ संवादाता प्रतापपुर सूरज निर्मलकर

सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनपद पंचायत सूरजपुर की ग्राम पंचायत करवां में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में करवां क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 16 ग्राम पंचायतों कृ करवां, रामनगर, रुनियाडीह, सरस्वतीपुर, करंजी, खरसुरा, दतिमा, झूमरपारा, कुम्दाबस्ती, पचीरा, गिरवरगंज, नयनपुर रामपुर, गांगीकोट, गोविंदपुर, कसकेला  से कुल 4580 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका विभिन्न विभागों द्वारा निराकरण किया गया।

इस समाधान शिविर के दौरान सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कृषि विभाग के योजना के तहत 15 बोरी धान बीज वितरित किए और 8 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किया। इस दौरान राजस्व विभाग द्वारा 3 ऋण पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 1 हितग्राही को नया राशन कार्ड प्रदान किया गया।


शिविर में उपस्थित सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने समाधान शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपनी समस्याओं को लेकर इस तरह के शिविरों में आएं ताकि उन्हें त्वरित समाधान मिल सके।

शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, श्री मनमथ, श्री बाबूलाल, श्री संत सिंह, सरपंच श्रीमती निरूपा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, एसडीएम सूरजपुर श्रीमती शिवानी जायसवाल, जनपद सीईओ सूरजपुर, 16 पंचायतों के सचिवगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image