अस्थायी एसपी के कार्यकाल में बढ़ीं घटनाएं स्थायी एसपी विजय कुमार पाण्डेय के कार्यकाल में शांति और सुखद जीवन का लोग कर रहे थे अनुभव
अस्थायी एसपी के कार्यकाल में बढ़ीं घटनाएं स्थायी एसपी विजय कुमार पाण्डेय के कार्यकाल में शांति और सुखद जीवन का लोग कर रहे थे अनुभव
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ अंचल के धान का कटोरा के नाम से विख्यात जांजगीर-चांपा जिले में इन दिनों कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता के बीच असंतोष का माहौल बनता जा रहा हैं । 45 दिनों के लिए पदस्थ अस्थायी एसपी निवेदिता पाल के कार्यकाल में अब लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने कई पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं । लोगों का कहना हैं कि हाल के दिनों में जिले में बड़ी घटनाएं सामने आई हैं , जिससे आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और डरा सहमा सा जीवन यापन कर रहे हैं। लोग क्या स्थाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय जी को अगर इसी तरह ट्रांसफर कर दिया गया तो क्या आपराधिक प्रक्रिया में तेजी वृद्धि हो सकती हैं ? क्या आपराधिक प्रवृत्तियों के लोग में अंकुश लगाने वाले अधिकारी इन भोले-भाले जनता को नहीं मिलेगी अब सरल सादगी से जीवन यापन करने वाले लोग विजय कुमार पाण्डेय जी का रास्ता देख रहे हैं कि कब हमारे जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आए और अपराधियों पर अंकुश लगाए और सुरक्षित हो सके । पूर्व में पदस्थ आईपीएस अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय की कार्यशैली को याद करते हुए नागरिकों का कहना हैं कि उनके समय में अपराधियों में भय का वातावरण था और कानून का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता था । वहीं वर्तमान स्थिति को लेकर लोग असंतोष जता रहे हैं । हाल ही में प्रकाश इंडस्ट्रीज में हुई घटना और बिर्रा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड ने और वही जांजगीर जिले के पुलिस थाने में जहर सेवन तो वही शिवरीनारायण थाना में पुलिस थाने में घूसखोरी की शिकायत मिलना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया हैं । इन मामलों में अब तक ठोस प्रगति सामने नहीं आने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है । स्थानीय नागरिकों का आरोप हैं कि गंभीर मामलों में भी जांच की गति धीमी हैं और जिम्मेदार पक्षों को लेकर स्पष्टता नहीं बन पाई हैं ।
जिले के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों जैसे गतिविधियों के बीच आमजन में भय का माहौल देखा जा रहा हैं । लोगों का कहना हैं कि वर्तमान में पुलिसिंग भगवान भरोसे चल रही हैं और जिले को एक स्थायी एवं प्रभावी एसपी की आवश्यकता हैं ।
जनता ने प्रशासन से मांग की हैं कि जल्द से जल्द स्थिति को सुधारते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें ।