जनपद कार्यालय के नाक के नीचे कब्जे का खेल! नवागढ़ राछा में प्रशासन बना मूक दर्शक”
जनपद कार्यालय के नाक के नीचे कब्जे का खेल! नवागढ़ राछा में प्रशासन बना मूक दर्शक”
बिहान न्यूज़
जिला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ नवागढ़ राछा में जनपद कार्यालय के आसपास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हैरानी की बात यह है कि जहां से शासन-प्रशासन की पूरी व्यवस्था संचालित होती है, उसी के आसपास नियम-कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ दबंग किस्म के लोग सरकारी जमीन को अपनी बपौती समझकर लगातार कब्जा जमा रहे हैं। दिन-दहाड़े निर्माण कार्य हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की नजरें मानो इस ओर से हटी हुई हैं — या फिर जानबूझकर फेर ली गई हैं।
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जब जनपद कार्यालय के पास ही सरकारी जमीन सुरक्षित नहीं है, तो बाकी क्षेत्रों का क्या हाल होगा? यह सवाल अब हर आमजन की जुबान पर है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि: ???? क्या यह कब्जा बिना किसी “ऊपर के संरक्षण” के संभव है?
???? क्यों नहीं हो रही कार्रवाई, जबकि मामला सबकी नजर में है?
लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो यह मुद्दा बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।
⚠️ चेतावनी:
अगर समय रहते अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो यह केवल जमीन का मामला नहीं रहेगा, बल्कि प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल बनकर खड़ा होगा।