जिला

सूरजपुर में 4 माह में 40 बाल विवाह रोके गए

सूरजपुर में 4 माह में 40 बाल विवाह रोके गए अक्षय तृतीया पर 14 बाल विवाह रुकवाए गए

सूरजपुर जिले में बाल विवाह रोकने के प्रयासों में तेजी आई है। पिछले चार महीनों में कुल 40 बाल विवाह रोके गए हैं। इनमें से 14 बाल विवाह अकेले अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर बीते चार दिनों में रुकवाए गए हैं।

जिले में अब बाल विवाह पर कोर्ट में के आदेश पर होगी कार्रवाई

इन आंकड़ों को देखते हुए, कलेक्टर के मार्गदर्शन में स्थानीय जिला न्यायालय से समन्वय स्थापित किया गया है। अब बाल विवाह के मामलों में आगामी दिनों में कोर्ट के व्यादेश (निषेधाज्ञा) पर कार्रवाई की जाएगी।

बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने बताया कि बाल विवाह पर लगातार रोक लगाई जा रही है। इसके लिए कलेक्टर के मार्गदर्शन में तहसीलदार, महिला बाल विकास विभाग और चाइल्डलाइन मिलकर काम कर रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image