जिला

महिला बोली- SI ने रेप किया

महिला बोली- SI ने रेप किया,फेसबुक में दोस्ती की, अनमैरिड बताकर संबंध

बनाए, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराया, ब्लैकमेल कर रहा

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक SI पर शादीशुदा महिला से रेप का आरोप लगा है। SI कमल मैरिषा से महिला फेसबुक पर बात करती थी। दोनों के बीच अफेयर था। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके बीच संबंध बने, तब SI कमल ने छिपकर उसके न्यूड बनाए। इसी बीच वह प्रेग्नेंट भी हुई। SI ने उसे धोखे से टेबलेट देकर अबॉर्शन कराया।

महिला का कहना है कि SI ने उससे शादीशुदा होने की बात भी छिपाई। अब वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। SI ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

महिला शादीशुदा है, एक छोटी बच्ची भी है। पति ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर लिया है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि, 3 साल पहले SI कमल मैरिषा जब दंतेवाड़ा में पोस्टेड थे, तब फेसबुक से दोस्ती हुई। जब उसकी सक्ती जिले में पोस्टिंग हुई तो इनकी ज्यादा बातचीत होने लगी, मुलाकातें होनी लगी।

SI ने खुद को अनमैरिड बताया था। उसने महिला की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए बेटी को अपनाने का भरोसा दिलाया और संबंध बनाए। जब उसका पति घर में नहीं होता था तब SI उसके घर भी आता था।

जनवरी 2024 में महिला गर्भवती हो गई थी। उसने खरसिया में सोनोग्राफी कराई थी और इसका वीडियो आरोपी को भेजा था। तब SI ने उसे बिना बताए टेबलेट दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद भी सब-इंस्पेक्टर उससे संबंध बनाता रहा।

महिला - SI की पत्नी का कॉल आया

महिला के मुताबिक, एक दिन अचानक एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को SI की पत्नी बताया और उनके एक बच्चा होने की जानकारी दी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने सुसाइड के प्रयास में कीटनाशक पी लिया। बाद में SI उसे मालखरौदा स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां उसका इलाज हुआ।

कुछ दिन साथ रखने के बाद उसने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया। इस पर महिला ने 29 जनवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच एसडीओपी सक्ती को सौंपी गई थी।

Leave Your Comment

Click to reload image